फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर एक पल जुदा नहीं रहतीं इनसे, मोबाइल में लगा रखी है इस खास इंसान की फोटो

Thu, 25 Feb 2021 12:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media

अभिनेत्री जान्हवी कपूर बुधवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका डेनिम लुक देखने लायक था। उन्होंने डार्क ब्लू रंग की खुली डेनिम जैकेट पहन रखी थी। इसी के साथ की लूज जींस पेअरअप की हुई थी और सफेद रंग वाला क्रॉप टॉप जान्हवी पर खूब फब रहा था। इस दौरान वे काफी स्टाइलिश लुक दे रही थीं। लेकिन इन सबके बीच लोगों की नजर उनके मोबाइल के कवर पर चली गईं, जिसमें उन्होंने एक खास तस्वीर लगा रखी थी।

विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जान्हवी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। पैपराजी का पूरा ध्यान उनके मोबाइल कवर ने खींच लिया। दरअसल इस कवर पर जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर की कैंडिड फोटो लगी थी। जिसमें दोनों बहनें काफी करीब नजर आ रही थीं। बता दें कि मां श्रीदेवी के जाने के बाद जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी का खूब ख्याल रखती हैं। तस्वीर देखकर भी दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
jahnvi kapoor boney kapoor

बता दें कि 24 फरवरी को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि थी। इसके पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर तीनों ने श्रीदेवी की याद में पूजा रखी थी। इसका आयोजन चेन्नई में किया गया था। चेन्नई के मैलापुर में श्रीदेवी का घर है। पूजा के बाद सभी लोग वापस लौट आए हैं।

4 of 5
जाह्वनी - फोटो : self
खबरों के मुताबिक खुशी कपूर न्यूयॉर्क से अपनी मां के लिए रखी गई पूजा में शामिल होने पहुंची थी। यह पूजा मंगलवार को रखी गई थी। मां की तीसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने एक भावुक नोट भी शेयर किया था जिससे जाहिर हो रहा था कि वे अब भी मां को कितना याद करती हैं। साथ ही श्रीदेवी भी उनसे उतना ही प्यार करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
उन्होंने एक नोट साझा किया जिसे श्रीदेवी ने अपने हाथों से लिखा था। इसमें लिखा है ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरी लब्बू, तुम दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो’। अपनी मां के लिखे हुए हैंड नोट को जान्हवी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘मैं आपको याद करती हूं’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें