फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इंजीनियर हैं इंडस्ट्री के ये चमकते सितारे, पढ़ाई बीच में छोड़ करने लगे एक्टिंग

Wed, 12 May 2021 05:47 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर तरह के कलाकार देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसे हैं जिन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपने कदम रखे वहीं कई ऐसे भी हैं जो ऊंची डिग्रियां हासिल करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में आए। इस रिपोर्ट के माध्यम से आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख कर लिया। आइए डालते हैं एक नजर ...
विज्ञापन

2 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत 

सुशांत बचपन से ही पढ़ने में आगे थे। उन्होंने AIEEE (ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम) में सातवीं रैंक हासिल की थी। वहीं दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बावजूद इसके उन्होंने अपना करियर अभिनय की दुनिया में बनाना लाजिमी समझा। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन सभी के दिल में उनके लिए एक अलग ही जगह है।

विज्ञापन

3 of 8
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल

विक्की ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलिकम्यूनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। हालांकि डिग्री लेने के बाद वह बॉलीवुड में आ गए और अनुराग कश्यप के असिस्टेंट बन गए। लेकिन फिल्म 'मसान' में मौका मिलने के बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं।

4 of 8
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू

तापसी ने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। एक से एक बेहतरीन फिल्में देने वाली तापसी एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। उन्हें एक कंपनी में नौकरी भी मिल चुकी थी लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने मॉडलिंग शुरु कर दी।

विज्ञापन

5 of 8
कृति सैनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सैनन

कृति सैनन के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री ली है। फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा, उत्तर प्रदेश से इंजीनियर की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

6 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख

रितेश ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। वहीं पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रितेश का रुझान बचपन से ही बॉलीवुड की ओर था। वह आर्किटेक्ट इंजीनियर बनने के बाद एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने लगे और आज वह इंडस्ट्री के एक सफल अभिनेता हैं।

विज्ञापन

7 of 8
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने बायो-जेनेटिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली हैं। फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमीषा पटेल ने Tufts University, Massachusetts से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन

8 of 8
सोनू सूद - फोटो : Instagram
सोनू सूद
 
सोनू ने नागपुर के यशवंत राव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री ली है। इसी के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग भी शुरु कर दी। इसके बाद सोनू की दिलचस्पी एक्टिंग की ओर बढ़ने लगी। आज वह इंडस्ट्री के एक सफल अभिनेता, मॉडल और प्रोड्यूसर के तौर पर सबके लिए एक मिसाल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें