फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: डिजिटल के लिए बनाएंगे सिर्फ साफ सुथरी कहानियां, ‘त्रिभंग’ और ‘बिग बुल’ की कामयाबी का असर

Wed, 12 May 2021 05:24 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मस्तराम’, ‘हैलो मिनी’, ‘गंदी बात’, ‘अभय’, ‘सैक्रेड गेम्स’, ‘अजीब दास्तान्स’ और ऐसी ही तमाम वेब सीरीज और वेब फिल्में बनाने वाले हिंदी फिल्म निर्माताओं के लिए कंपटीशन कड़ा होने वाला है। फिल्म अभिनेता और निर्माता अजय देवगन ने डिजिटल एंटरटेनमेंट में अपनी कंपनी का विस्तार करने का फैसला किया है। उन्होंने ये भी साफ किया है कि उनकी कंपनी से बनने वाला डिजिटल कंटेंट पूरी तरह से साफ सुथरा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
तानाजी द अनसंग वॉरियर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की कंपनी अजय देवगन फिल्म्स ने पिछले साल की शुरूआत फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ से शानदार तरीके से की। कोरोना संक्रमण काल के बीच भले फिल्म को तमाम सिनेमाघरों से उतारना पड़ा हो लेकिन तब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी। यही वह समय था जब अजय देवगन ने अपनी कंपनी का फोकस डिजिटल की तरफ शिफ्ट किया।
विज्ञापन

3 of 5
त्रिभंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल जनवरी में अजय देवगन की कंपनी की पहली डिजिटल पेशकश ‘त्रिभंग’ रिलीज हुई। रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल के अलावा तनवी आजमी और मिथिला पारकर की खूब तारीफ हुई। और, इसके बाद ओटीटी पर ही रिलीज हुई उनकी एक और फिल्म ‘द बिग बुल’ ने तो कमाल ही कर दिया। ये फिल्म रिलीज होने के पांच हफ्तों तक डिजनी प्लस हॉटस्टार की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी रही। कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा इलियाना डिक्रूज की भी काफी तारीफ हुई।

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस नई कामयाबी के बारे में निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “हमारी दो फिल्मों ‘त्रिभंग’ और ‘द बिग बुल’ की सफलता ने मुझे ये हौसला दिया है कि हम सही रास्ते पर जा रहे हैं। हमने इस दिशा में बस अभी छोटे छोटे कदम ही बढ़ाए हैं और लोगों का जो प्यार हमें इसके लिए मिला है उसके लिए दर्शकों के प्रति हमारे दिल में बहुत श्रद्धा है। हम अब डिजिटल दुनिया के लिए और फिल्में व वेब सीरीज बनाने के लिए कदम तो बढ़ा रहे हैं लेकिन, इसके लिए हमारा उसूल साफ है। हम सिर्फ साफ सुथरी और मनोरंजन फिल्में व वेब सीरीज ही बनाएंगे। ये ऐसी कहानियां होंगी जो हमारी कंपनी की साख को बढ़ाएंगी और दर्शकों के साथ बने हमारे रिश्ते को मजबूत करेंगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल मनोरंजन जगत के लिए अजय देवगन ने हाल ही में अपनी नई सीरीज का भी एलान किया है। चर्चित विदेशी सीरीज ‘लूथर’ की इस हिंदी रीमेक में अजय देवगन एक अंडरकवर पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे। सूत्र बताते हैं कि अजय देवगन अनसंग वॉरियर की अपनी सीरीज को भी डिजिटल दुनिया में लाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ एक्शन सीरीज पर भी काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें