फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शराब-सिगरेट की लत से दूर रहते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Mon, 20 Mar 2023 06:23 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ काफी ग्लैमरस होती है। लाइमलाइट में रहने वाले इन सितारों के फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अक्सर इन सितारों को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। पार्टी के रंगीन माहौल में ये स्टार्स अक्सर नशे में धुत पाए जाते है, जिन्हें कई बार कैमरे में स्पॉट किया जाता है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो शराब,सिगरेट जैसी बुरी लत से कोसों दूर रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सितारों के बारे में बताएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन

इस लिस्ट में पहला नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी भले ही फिल्मों में शराबी का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह शराब-सिगरेट जैसी नशे की चीजों को हाथ तक नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन

अपने पिता अमिताभ की तरह ही अभिषेक बच्चन भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। एक्टर शराब जैसी नशीली पदार्थो से कोसों दूर रहते हैं। उनका मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। इतना ही नहीं वह किसी भी तरह के नशे से जुड़े विज्ञापन भी नहीं करते हैं।

4 of 8
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम

इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। एक्टर रोजाना घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, ताकि अपनी फिटनेस बनाए रख सकें। फिटनेस फ्रीक होने के नाते जॉन नशे से दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta
सिद्धार्थ मल्होत्रा 

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आएदिन पार्टियों में स्पॉट किया जाता है, लेकिन वह सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखते हैं। पंजाबी परिवार से होने के बाद भी एक्टर शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिटनेस फ्रीक हैं। एक्टर रोजाना जल्दी उठकर वर्कआउट करते हैं। अक्षय किसी पार्टी में भी शामिल नहीं होते हैं। इसके वह शराब-सिगरेट जैसी नशे की चीजों से कोसों दूर रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। परिणीति अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखती हैं और ऐसे में वह शराब और सिगरेट से कोसों दूर रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। ऐसे में वह किसी भी तरह का नशा नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, मैं हूं ना के क्लाइमैक्स का सुनाया दिलचस्प किस्सा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें