फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर वॉर में अकेली पड़ीं कंगना रणौत, दिलजीत को मिला बॉलीवुड स्टार्स का समर्थन

Thu, 03 Dec 2020 10:19 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच हुई बहस को लेकर खूब हंगामा बरपा हुआ है। सोशल मीडिया पर चारों तरफ बस इन्हीं दो स्टार्स की चर्चा हो रही है। ट्विटर पर दिलजीत को लेकर पक्ष ज्यादा मजबूत लग रहा है। उनके समर्थन में अब कई स्टार्स भी आगे आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और किसान प्रदर्शनों में शामिल हुईं दादी - फोटो : AMAR UJALA
दरअसल कंगना रणौत ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत दोसांझ ने इसे लेकर उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
एक तरफ कंगना ने जहां दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया तो वहीं दिलजीत ने कंगना से कहा कि तुम्हें किसी ने बोलने की तमीज नहीं सिखाई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि इसने विकराल रूप ले लिया। फिर दोनों ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
अब ट्विटर पर लोग दिलजीत का समर्थन कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया है, 'दिलजीत दोसांझ एक स्टार है। वास्तव में दिल-जीत'। वहीं श्रुति सेठ ने लिखा है, 'हिंदुस्तानियों और पंजाबियों की शान दिलजीत दोसांझ'।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसल मेहता
इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने दिलजीत की तारीफ की है तो वहीं विशाल ददलानी ने लिखा है कि 'एक सही कारण के लिए, सही बंदे ने, सही बात कह दी।' इसके अलावा ऋचा चड्ढा, हंसल मेहता और कॉमेडियन कुणाल कामरा समेत कई और सेलिब्रिटीज ने भी दिलजीत का समर्थन किया। 

‘टेनेट’ के हिंदुस्तान पहुंचते ही डिंपल को मिला ये दमदार रोल, अगली फिल्म में शाहरुख खान से लड़ाएंगी पंजे






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें