शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
'पठान' जासूसी पर आधारित एक फिल्म है जिसमें शाहरुख खान का किरदार पठान एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन पर होगा। इस मिशन पर दीपिका पादुकोण का किरदार भी पठान का साथ देगा। बताया जा रहा है कि डिंपल कपाड़िया का किरदार भी पठान के साथ खुफिया मिशन को सफल बनाने में एक अहम योगदान देने वाला है। जिस तरह हर जासूस की अपनी एक टीम होती है, उसी तरह शाहरुख, दीपिका और डिंपल के किरदार भी फिल्म में एक टीम बन कर काम करेंगे।