कोरोना वायरस ने देश के सभी लोगों को घरों में कैद कर दिया था, लेकिन अब इसकी वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ये वैक्सीन आम लोगों तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। हाल ही में अस्पताल से जॉनी लीवर की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो कोरोना का पहला टीका लगवाते नजर आ रहे हैं।
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं ।उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी है। अब रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी।
अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग ने छापा मारा और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू 650 करोड़ के टैक्स अनियमितता में शामिल हैं। आयकर विभाग ने बॉलीवुड हस्तियों से जुड़े इस मामले में मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन किया। शुक्रवार की रात को पुणे में अधिकारियों ने तापसी और अनुराग से पूछताछ की। अब इस पूरे मामले में पहली बार अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है और ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लाखों दीवाने होते हैं तो वहीं कई दुश्मन भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल के साथ हो रहा है। खबरें आ रही हैं कि शहनाज को एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं
तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच ट्विटर पर बहस कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। कंगना हमेशा तापसी को बी ग्रेड अभिनेत्री और सस्ती कॉपी कहती आई हैं। आयकर विभाग के छापे के बाद तापसी ने जब ट्वीट किया तो कंगना भी उन पर निशाना साधने से नहीं चूकीं।