फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार

Sat, 01 Jul 2023 05:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान इन दिनों अपनी ड्रेसिंग स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उनके कपड़े उनकी पत्नी ही पसंद करती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी सायरा बानो सिंगर विभिन्न कार्यक्रमों में एक से एक स्टाइलिश कपड़े सिंगर के लिए चुनती हैं। हालांकि, रहमान अपनी फैशन पसंद का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं और बताते हैं कि वह जो भी उन्हें पहनने के लिए कहती हैं। वह वही पहनते हैं।

Tu Tu Main Main: भोजपुरी हॉरर फिल्म तू तू मैं मैं का ट्रेलर जारी, भूतनी के प्यार में डूबे नजर आए रितेश पांडेय

विज्ञापन

3 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
ए आर रहमान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी पत्नी वास्तव में मेरी स्टाइलिंग को गंभीरता से लेती हैं। वह पिछले 10 से 15 वर्षों से मेरे ड्रेस को स्टाइल कर रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें वह चीजें करना पसंद हैं। जब वह सामान लाती हैं और मुझे पहनने के लिए कहती है तो मैं उसे पहन लेता हूं।’

Vidya Balan: विद्या को मुंबई के पांच सितारा होटल के सामने मांगनी पड़ी थी भीख, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

4 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंटरव्यू में रहमान से आगे पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप की पत्नी चाहती हों और आपने वह कपड़े ना पहने हो। तो इसपर रहमान ने आगे कहा, 'नहीं, नहीं, मुझे लगता है कि वह थोड़ी पारंपरिक हैं। वह अक्सर मेरे लिए काला रंग चुनती हैं और मैंने उससे पूछा कि क्या मैं बदलाव के लिए कोई दूसरा रंग ले सकता हूं तो वह तुरंत सहमत हो जाती हैं। वह बहुत जिद्दी हैं और चीजों को लेकर बहुत खास हैं।'
 

Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की थी। यह उनकी मां द्वारा तय की गई एक अरेंज मैरिज थी और एक साक्षात्कार में रहमान ने खुलासा किया था कि उनके पास दुल्हन ढूंढने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने अरेंज मैरिज करने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें