फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड स्टार्स के फिटनेस सीक्रेट्स, कोई एरियल योग तो कोई साइक्लिंग का लेता है सहारा

Wed, 05 Jul 2023 10:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। अपनी परफेक्ट बॉडी बनाने के लिए यह मेहनत भी खूब करते हैं। खान पान से लेकर फिटनेस रूटीन तक इनकी हर चीज एक्सपर्ट्स की देखरेख में होती है। अक्सर बॉलीवुड सितारों को जिम में स्पॉट किया जाता है। लेकिन, जिम में भारी-भरकम मशीनों के बीच पसीना बहाना ही इनका एकमात्र फिटनेस मंत्र नहीं है। इसके अलावा यह अन्य तरकीबें भी अपनाते हैं। आइए जानते हैं 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। अक्षय कुमार अनुशासन के पक्के हैं। वह सवेरे जल्दी उठने वाले सितारों में शामिल हैं और नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के वर्कआउट रूटीन में कई तरह की मार्शल आर्ट्स शामिल हैं। यूं भी खिलाड़ी कुमार मार्शल आर्ट्स में मास्टर हैं और इसको उन्होंने अपने फिटनेस का हथियार भी बना रखा है।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान भी बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शामिल हैं। अक्सर वह जिम से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं, जिन्हें देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पसीना बहाने के लिए वह किस हद तक मेहनत करते हैं। जिम के अलावा भी सलमान फिजिकल एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं। वह फिट रहने के लिए साइक्लिंग और बागवानी का सहारा भी लेते हैं।

4 of 6
ऋतिक रोशन, 'विक्रम वेधा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ऋतिक रोशन
फिटनेस के मामले में ऋतिक रोशन का जवाब नहीं। 49 की उम्र में भी उन्होंने खुद को मेंटेन किया हुआ है। खुद को फिट रखने के लिए वह अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं और दिन में खूब सारा पानी पीते हैं। इसके अलावा वह नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन के फिटनेस रूटीन में क्रॉसफिट और वेट ट्रेनिंग शामिल हैं।
Filmy Wrap: अरबों में बिके शाहरुख की फिल्मों के राइट्स और मुश्किलों में घिरी 72 हूरें, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
फिटनेस के मामले में दीपिका पादुकोण का जवाब नहीं। इसके लिए वह खूब मशक्कत भी करती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिगर मेंटेन रखने के लिए किकबॉक्सिंग और स्ट्रेचिंग का सहारा लेती हैं।
Coke Studio Bharat: कोक स्टूडियो की देश में आठ साल बाद वापसी, सुरों की इस तिकड़ी को मिला पहला मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु फिट रहने के लिए एरियल योगा का सहारा लेती हैं। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग भी उनके फिटनेस रूटीन में शामिल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा इन दिनों 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण को लेकर चर्चा में हैं।
Pawan Kalyan: पवन कल्याण के तलाक की खबरों पर जनसेना पार्टी ने लगाया विराम, तस्वीर में पत्नी के साथ दिखे एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें