गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गायक उदित नारायण ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने 'गदर' में गाने के लिए निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा से एक शर्त रखी और वह शर्त पूरी होने के बाद ही उदित नारायण ने 'गदर' के बाकी गाने गाए। 'गदर' का संगीत उत्तम सिंह ने दिया था और 'गदर 2' में मिथुन शर्मा ने संगीत दिया है। उदित नारायण ने कहा, 'मिथुन का 'आशिकी 2' से ही बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन उनके साथ कभी गाने का मौका नहीं मिला। अनिल शर्मा जी की वजह से मिथुन के संगीत निर्देशन में 'गदर 2' में गाना गाने का मौका मिला।'