फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगों से झड़प में कलाई कटवाने वाले ASI के समर्थन में बॉलीवुड, सनी देओल और सुनील शेट्टी सहित इन स्टार्स ने किया ट्वीट

Wed, 29 Apr 2020 01:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood - फोटो : Social Media
पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों पुलिस के रोकने पर निहंग ने  एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था। डॉक्टरों ने उनका साढ़े सात घंटे तक सफल ऑपरेशन किया था। अब उनके हाथ की पट्टी खोली जा चुकी है, वो अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस खबर को सुनकर पुलिस के जवान सड़कों पर उतर आए और उन्होंने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में हरजीत सिंह की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। बॉलीवुड  स्टार्स ने भी इस मुहिम में अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
suniel shetty - फोटो : social media
अभिनेता सुनील शेट्टी ने हरजीत सिंह की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया,  'मेरे हाथ पंजाब पुलिस के ASI #HarjeetSingh के हैं, जिनके हाथ सिर्फ इसलिए काट दिए गए कि उन्होंने लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा था। लेकिन अब हर भारतीय का हाथ उनके साथ है और उनके बड़े दिल का हिस्सा है। पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों पर हमला न करें। क्योंकि #MainBhiHarjeetSingh #MainBhiPunjabPolice
 
विज्ञापन

3 of 7
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता अनिल कपूर ने भी देश के बहादुर सिपाहियों के सलाम करते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'देश के योद्धाओं को मेरा सलाम है! आपको हमारा पूरा समर्थन है और हम इस युद्ध में आपके साथ एकजुटता से खड़े हैं। #MainBhiHarjeetSingh #MainBhiPunjabPolice
 

4 of 7
sunny deol - फोटो : Social Media
अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने पंजाब पुलिस के डीजीपी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने हरजीत सिंह के नाम का बैच लगाया हुआ है। इसे शेयर करते हुए सनी ने लिखा है कि वो हरजीत सिंह और अन्य सभी कोरोना वारियर्स के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
Gurdas Mann - फोटो : File Photo
गुरदास मान ने एक वीडियो जारी कर हरजीत सिंह का समर्थन किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हरजीत सिंह के लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान। मैं हरजीत सिंह, उनके परिवार और हर कोरोना वॉरियर का सम्मान करता हूं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी रक्षा कर रहे हैं।' 
 
विज्ञापन

6 of 7
sonu sood - फोटो : file photo
अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'वह सिर्फ अपना काम कर रहे थे और हम सभी को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे थे। हरजीत सिंह आइए हम सभी पुलिस डॉक्टर और अग्रिम पंक्ति के नायकों के साथ एकजुटता से खड़े हों। कृपया ऐसा न करें, हमें एक होने की जरूरत है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरजीत सिंह - फोटो : Social Media
बता दें कि हाल ही में जब हरजीत सिंह का इलाज कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एडिशनल प्रो. सुनील गाबा और डॉ. जैरी ने उनकी ड्रेसिंग खोली तो हरजीत ने अपनी अंगुलियां हिलानी शुरू कर दीं। उनकी अंगुलियों में मूवमेंट देखकर डॉक्टर भीसंतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने इतनी जल्दी अंगुलियों को मूव करने से रोका, लेकिन हरजीत सिंह ने बताया उन्हें ऐसा करने में जरा भी तकलीफ नहीं हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अंगुलियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से अब उनमें सेंसेशन भी आ गई है। एक दो दिन में हरजीत को पीजीआई से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें