फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Pandit:  जब 15 साल की उम्र में अनु मलिक ने श्वेता से की ऐसी मांग, सिंगर ने इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

Thu, 07 Jul 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
श्वेता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी खनकती आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली श्वेता पंडित आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक मशहूर गाने दिए हैं। श्वेता एआर रहमान समेत कई बड़े संगीतकारों के लिए बॉलिवुड के गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने पैरों में बंधन,  इश्क खुदाई, हल्ला रे, तेरा सरापा, छोरे की बातें, दो धारी तलवार जैसे गाने गाए हैं। श्वेता उस समय खूब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने गायक अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
श्वेता पंडित और अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर एक सिंगर ने गंभीर आरोप लगाए थे। सिंगर श्वेता पंडित का कहना था कि अनु मलिक ने उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट तब किया था, जब वो स्कूल जाती थीं। और ये सब तब हुआ जब वो उन्हें अनु अंकल कहती थीं। श्वेता के मुताबिक अनु मलिक के कारण वो सालों ट्रॉमा में रही थीं। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा था- मैं मोहब्बतें से बतौर लीड सिंगर लॉन्च हो चुकी थी। गाना हिट होने के बाद मैं काम की तलाश में थी। तभी मेरे पास अनु मलिक के मैनेजर का फोन आया। 
विज्ञापन

3 of 4
Shweta Pandit - फोटो : Social Media
श्वेता ने आगे लिखा- फोन करके मुझे एंपायर स्टूडियो बुलाया गया। वहां मैं अपनी मां के साथ गई थी। अनु मलिक, शान और सुनिधि चौहान के साथ गाना रिकॉर्ड कर रहे थे। रिकॉर्डिंग के बाद जब वह आए तो उन्होंने मुझे कुछ गाकर सुनाने के लिए कहा। मैंने हर दिल जो प्यार करेगा का गाना गाकर सुनाया। उनको मेरी आवाज बहुत पसंद आई। तब अनु मलिक ने मुझसे कहा- मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ गाना गाने का मौका दूंगा, लेकिन पहले तुमके मेरे गाल पर एक किस करना होगा। श्वेता ने बताया इसके बाद मेरा शरीर सुन्न पड़ गया।
विज्ञापन

4 of 4
shweta pandit - फोटो : instagram
श्वेता ने कहा कि तब वह महज 15 साल की थीं और स्कूल जाती थीं। वह उनको अनु अंकल बुलाती थीं। श्वेता ने बताया था कि ये बात वह अपने घर पर भी नहीं बता पाई थीं। महीनों तक वह डिप्रेशन में थीं और रोती रहीं। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। हालांकि श्वेता ने इंडस्ट्री तो नहीं छोड़ी, लेकिन इन सबसे उबरने में उनको काफी समय जरुर लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें