कैलाश खेर
विदेशी पत्रकार से की थी भद्दी बात
एक विदेशी पत्रकार ने पत्रकार और लेखक संध्या मेनन को मैसेज कर लिखा था कि उनके पास अपना नाम सामने लाने की हिम्मत नहीं है। महिला ने बताया कि जब कैलाश खेर मस्कट में आए थे और वह उनके पास बैठी थी। जब भी कैलाश बात करते तो उनकी जांघों को छूने की कोशिश करते, जिससे वह कंफर्टेबल नहीं थी। एक और महिला ने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया था कि कैलाश खैर ने उन्हें 2014 में आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। मैसेज में लिखा था कि मेरे साथ टूर पर चलो, तुम अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति के साथ उतना एंजॉय नहीं कर पाओगी जितना मेरे साथ करोगी। दो साल बाद कैलाश की पत्नी ने महिला से माफी भी मांगी थी।