नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक नई सीरीज की शुरुआत की है, जिसका नाम है ‘लाइफ ऑफ ककक्ड़।’ इस सीरीज के पहले एपिसोड का सब्जेक्ट है ‘क्या नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं?’ इस दौरान नेहा अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर अफवाह को तोड़ती हुई नजर आईं। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने बताया कि यह सभी अफवाह तब से शुरू हुईं जब कुछ फैंस की नजर उनके बढ़े हुए वजन पर पड़ गई थी। इस वीडियो में नेहा ने ये भी बताया कि वह बहुत अच्छे खाना खा रही है और इसी वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है लेकिन वह अपना वजन कम करना चाहती हैं और इस दिशा में वह काम भी करेंगी।
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने फैंस के बीच ये भी साफ कर दिया कि वह अपने बेबी करने के लिए तैयार नहीं हैं और वह 2-3 साल तक फैमिली को बढ़ाना भी नहीं चाहते हैं। इसके अलावा, वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ने उन आर्टिकल के बारे में भी बात की, जिसमें नेहा और रोहनप्रीत की शादी की असली वजह से बारे में लिखा गया था।
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ 20 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की चर्च लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में रही थी। दोनों की मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ सॉन्ग के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ समय में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और फिर नेहा और रोहनप्रीत ने चट मंगनी और पट ब्याह कर लिया।