लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग के साथ उनका एक्शन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमाई के मामले में पठान आने वाले समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। हालांकि, पठान से पहले भी देशभक्ति पर आधारित कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी हैं। आइए इस लिस्ट के जरिए जानते हैं... Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान
ऋतिक रोशन की वॉर ने भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशक पठान को बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी, जिसकी वजह से वॉर ने टिकट खिड़की पर 317.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। Exclusive: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे