फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें देशभक्ति से प्रेरित ये 5 फिल्में, एक ने तो कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

Sat, 26 Jan 2019 05:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Uri, Raazi - फोटो : instagram
हिन्दी सिनेमा में देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का अपना अलग इतिहास रहा है। फिल्मी परदे पर ऐसी कई फिल्में रहीं जिसे दर्शकों ने न केवल पसंद किया बल्कि फिल्मों को देखने के बाद दर्शकों के अंदर देशभक्ति भी जागी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
raazi
फिल्म- राजी
राजी पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म 1971 के जंगी दौर में पाकिस्तान में भारत की जासूसी की कहानी है। यह फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का के अंग्रेजी उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित है। उनका यह उपन्यास सच्ची घटना पर आधारित है। 
विज्ञापन

3 of 6
uri - फोटो : instagram
फिल्म- उरी
डायेरक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने अभी तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

4 of 6
The Ghazi Attack - फोटो : social media
द गाजी अटैक
फिल्म साल 1971 में पाकिस्तान और भारत की उस लड़ाई पर आधारित है जब भारतीय पनडुब्बी S21 और पाकिस्तान के पीएनएस गाजी के बीच 18 दिनों तक लड़ाई चली थी। बताया जाता है कि यह भारत-पाकिस्तान की पहली ऐसी लड़ाई थी जो समुंद्र के अंदर हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
loc kargil
फिल्म- एलओसी
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर यह फिल्म साल 2003 में आई थी। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुए साल 1999 के लड़ाई पर आधारित फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The legend of Bhagat Singh
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। यूं तो शहीद भगत सिंह पर कई फिल्में बन चुकीं हैं। लेकिन अजय देवगन अभिनत इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें