फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने चलाया फावड़ा तो डांस करते हुए उर्वशी रौतेला ने उतारा टॉप, पढ़ें पांच खबरें

Fri, 04 Oct 2019 08:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग से पहले विकी कौशल ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
इस ही साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की गईं फिल्मों से एक 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में यूनीफॉर्म पहनने के बाद विकी कौशल एक बार फिर से वर्दी पहनने वाले हैं। विकी की अगली फिल्म शहीद सरदार ऊधम सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग के लिए विकी पंजाब पहुंच चुके हैं। पंजाब में विकी 25 दिन का शूट करेंगे। ऐसे में फिल्म शुरू करने से पहले विकी पहुंचे स्वर्ण मंदिर और अपनी फिल्म के लिए प्रार्थना की। बता दें कि इस फिल्म के लिए विकी ने 13 किलो वजन कम किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan
जरीन खान का वीडियो वायरल
जरीन खान अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए वो हर दिन अपने फैंस को ट्रीट देती हैं। इस बार भी जरीन ने अपने एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एक फोटो शूट करातीं नजर आ रहीं हैं। ग्रे रंग का सूट जरीन पर काफी जच रहा है।  बता दें कि जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं जरीन बॉलीवुड के अलावा पंजाबी सिनेमा में भी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : kareena kapoor
खुदाई करते नजर आईं करीना कपूर
करीना कपूर खान वैसे तो खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं। लेकिन उनके फैन पेज अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में करीना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीना फावड़ा चलाती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये किसी प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। वहीं बात करीना के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो जल्दी ही वो इरफान खान के साथ फिल्म इंग्लिश मीडियम में नजर आएंगी।
 

4 of 5
Urvashi Rautela - फोटो : Social
डांस करते हुए उर्वशी ने उतारा अपना टॉप
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज से सुर्खियों में रहने वालीं उर्वशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्वशी डांस के दौरान अपना टॉप उतारते नजर आ रही हैं। दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्वशी गाने पर एक शख्स के साथ जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होने की कगार पर होता है, उर्वशी अपना टॉप उतार देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia furniturewalla
डेब्यू से पहले चमकी आलिया फर्नीचरवाला की किस्मत
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला सैफ अली खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और अपनी पहली फिल्म के शूट में बिजी हैं। लेकिन बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही आलिया को और तीन फिल्मों का ऑफर मिल गए हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म प्रोडक्शन हाउस नार्दन लाइट्स फिल्म्स के प्रोड्यूसर जय सेवकरमानी ने आलिया के साथ आगामी तीन फिल्में साइन की हैं। जिसके बाद जल्द इनकी बारी- बारी से शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

पढ़ें: Spotted: ओवरसाइज ड्रेस में नजर आईं प्रियंका, तो रणवीर-रणबीर ने स्वैग से जीता दिल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें