फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spotted: ओवरसाइज ड्रेस में नजर आईं प्रियंका, तो रणवीर-रणबीर ने स्वैग से जीता दिल

Fri, 04 Oct 2019 06:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
 
विज्ञापन

2 of 7
टाइगर, दीपिका और दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
इस लिस्ट में पहला नाम आता है टाइगर श्राफ का। टाइगर फिल्हाल में अपनी हालिया रिलीज फिल्म वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वैसे टाइगर के साथ ही दिशा पाटनी भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। दोनों के लुक काफी हद तक एक जैसे ही लग रहे थे। वैसे टाइगर और दिशा के अलावा दीपिका पादुकोण सांताक्रूज में एक नेल स्पा के बाहर स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

3 of 7
कृति, जान्हवी और किम शर्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कृति खरबंदा और किम शर्मा जहां अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं तो वहीं जान्हवी कपूर एक बार फिर जिम अवतार में नजर आईं। बता दें कि कृति खरबंदा की अगली फिल्म हाउसफुल 4 है तो वहीं जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में नजर आएंगी।

4 of 7
वीजे गेलन,प्रियंका, पत्नी के साथ रणविजय और भुवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एनबीए इंडिया गेम्स 2019 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, वीजे गेलन, पत्नी के साथ रणविजय सिंह और यू-ट्यूब स्टार भुवन बम नजर आए। इस दौरान जहां सभी काफी कूल लग रहे थे तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने अनकूल डिफरेंट आउटफिट से सुर्खियां बटोरीं। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पिंक कलर के ओवरसाइज सूट में भी काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पूजा, रणबीर और परिणीति - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमर उजाला के कैमरे में पूजा हेगड़े, रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा भी कैद हुए। पूजा जहां जिम के बाहर नजर आईं तो वहं परिणीति अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने में बिजी दिखीं। लेकिन इस बीच रणबीर कपूर ने अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

6 of 7
द स्काई इज पिंक - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की कास्ट जमकर फिल्म प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान तीनों का ही ब्लैक लुक काफी स्टाइलिश लग रहा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान एक बार फिर टीवी पर टेड टॉक्स इंडिया के साथ आने वाले हैं। ऐसे ही एक इवेंट में शाहरुख खान नजर आए। वहीं रणवीर सिंह भी अपनी लाल लैंबॉर्गिनी में नजर आए। इस दौरान रणवीर ने कार के अंदर बैठे हुए ही मीडिया को पोज दिए। वहीं शिल्पा शेट्टी भी वर्सोवा में नजर आईं। शिल्पा का ट्रेडिशनल अवतार काफी क्लासी लग रहा था।

पढ़ें: सांसद बनने के बाद नुसरत जहां की पहली दुर्गा पूजा, इन 4 अभिनेत्रियों का भी दिखा पारंपरिक लुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें