फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम

Thu, 09 Feb 2023 05:26 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood movies - फोटो : सोशल मीडिया
बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले महिलाओं के किरदार सही तरीके से पेश नहीं किए जाते थे। हालांकि, बॉलीवुड में बदलाव के बाद कई फिल्मों और किरदारों के लिए महिला लेखकों ने काफी मेहनत की। उन्होंने कहानी को असल जिंदगी से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर तरीके से पेश किया। आज के बदलते बॉलीवुड के दौर में महिला लेखकों द्वारा अभिनेत्रियों पर लिखे गए किरदार पुरुष लेखकों की तुलना में कई ज्यादा बेहतर साबित हुए। आइए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डियर जिंदगी - फोटो : social media
डियर जिंदगी 
डियर जिंदगी में लेखक गौरी शिंदे ने आलिया के किरदार कायरा को बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया। उन्होंने एक लड़की की जिंदगी में हो रही घटनाओं और बदलावों को लेकर कायरा के माध्यम से दिखाया। इस किरदार में गौरी शिंदे ने बेहद संवेदनशीलता और मैच्योरिटी के साथ दिखाया कि कायरा किस प्रकार अपने जीवन के बदलाव और संबंधों को स्वीकार करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
करीब करीब सिंगल - फोटो : social media
करीब करीब सिंगल
करीब करीब सिंगल फिल्म में लेखन कामना और तनुजा चंद्रा ने जया के किरदार को बहुत खूबसूरती से संवारा। इस फिल्म में जया के किरदार को बेहतरीन तरीके से लिखने के साथ साथ सिंगल महिला के जीवन में आए बदलाव को भी दिखाया गया। करीब करीब सिंगल में जया सिंगल महिला होती हैं, जो प्यार को दूसरा मौका देती हैं। 

Turkey Earthquake: प्रियंका-आलिया ने तुर्किये में आए भूकंप पर जताया दुख, कहा- यह दिल तोड़ने वाला

4 of 5
Raazi - फोटो : social media
राजी
मेघना गुलजार द्वारा तैयार की गई फिल्म राजी काफी सफल रही। इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार की खूब सराहना की गई थी। इसके अलावा उनका किरदार बेहद दमदार था।

Bigg Boss 16: 'ओवर एक्टर' बुलाने पर शालीन ने दिया कृष्णा को मुंहतोड़ जवाब, ताली बजाने पर मजबूर हुए कंटेस्टेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media
इंग्लिश विंग्लिश 
फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में शादीशुदा महिला और मां के बारे में दिखाया गया। गौरी शिंदे ने इस किरदार में जान डाल दी। लोगों को आज भी यह फिल्म श्रीदेवी की याद दिलाती है। गौरी शिंदे ने शशि के किरदार की मदद से दिखाया है कि इच्छाओं, भावनाओं से भरी हुई मां का किरदार निभाने वाली महिलाओं की भी अपनी पहचान होती है। 

Dalljeet Kaur: बेटे ने निखिल को देखते ही कहा था 'पापा', दूसरी शादी पर दलजीत कौर ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें