बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे सनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
बॉर्डर 2
साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे इस फिल्म में भारतीय सेना के जवानों का किरदार निभाएंगे। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सैनिकों की वीरता और देशप्रेम को फिर से जीवंत करेगी। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।