बॉलीवुड और विवाद एक दूसरे के साथ चलते हैं। स्टार फाइट्स, ड्रग्स, कानूनी केस, एक्सीडेंट जैसे कितने ही मामले इन अभिनेता और अभिनेत्रियों की जिंदगी से जुड़े हैं। यहां कोई किसी कानूनी पचड़े में फंसा है तो कोई दूसरे विवादों में फंसा हुआ है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो एक दो नहीं कई विवादों में फंसे हैं। उनका विवादों से खासा नाता है। अक्सर हर विवाद में ऐसे कलाकारों का नाम आ ही जाता है। न चाहकर भी वो विवादों का केंद्र बन जाते हैं और उन पर मसालेदार खबरों की सुर्खियां बने रहते हैं। कुछ सितारे वो हैं, जो अपने गुस्से के चलते बदनाम हैं, उस गुस्से के कारण वो स्टार फाइट करने से भी नहीं चूकते हैं। चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो अलग अलग विवादों में फंसे हैं। इन कलाकारों की लिस्ट में सिर्फ अभिनेता ही नहीं अभिनेत्रियां भी हैं।