फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बड़े स्टार की पहली पसंद हुआ करती थी ये हीरोइन, पहुंची ऐसे हाल में हर कोई रह गया दंग

Thu, 03 Aug 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
किम यशपाल
80 के दशक में एक ऐसी हीरोइन रही जिसे बड़े बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका, लेकिन जब खुद चमकने का वक्त आया तो ना जाने कहां ओझल हो गई। ये थी एक्ट्रेस किम यशपाल। किम को लोग भले ही नाम से ना पहचानें लेकिन उनकी फोटो देख जरूर उन्हें वो गाना 'जिमी जिमी आजा आजा' याद आ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
किम यशपाल
'डिस्को डांसर' का ये गाना किम यशपाल पर फिल्माया गया था। फिल्म में उनके साथ एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी थे और ये हिट रही। किम का फिल्मी करियर भी चल निकला। 'डिस्को डांसर' से पहले वो 'नसीब' और 'फिर वही रात' में काम कर चुकीं थीं। इन फिल्मों में भी किम के काम को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
किम यशपाल
किम का करियर अच्छा चल रहा था, राजेश खन्ना से लेकर डेनी, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े स्टार्स के सात किम यशपाल को काम करने का मौका मिला। प्रोफेशनल लेवल पर तो सब सही चल रहा था लेकिन असल जिंदगी में किम को प्यार की तलाश थी।

4 of 7
किम यशपाल
जल्द ही उनकी ये तलाश भी पूरी हो गई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डेनी उनकी जिंदगी में आए और कब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

5 of 7
किम यशपाल
सालों तक किसी को कुछ खबर नहीं हुई कि किम कहां गईं। यहां तक कि बीच में उनकी मौत की अफवाहें भी खूब उड़ीं, लेकिन वो अफवाह सच हैं या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक फेसबुक अकाउंट है जिससे पता चलता है कि वो मुंबई में ही गुमनाम जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन उसमें भी आखिरी पोस्ट साल 2014 का है और तब से लेकर अभी तक किम का कुछ अता-पता नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 7
किम यशपाल
ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि किम जिंदा हैं भी या नहीं। वहीं उनके फैंस को आज भी इंतजार है कि कहीं से किम यशपाल के बारे में कोई खबर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किम यशपाल
उनकी फेसबुक पोस्ट तमाम फैंस के कमेंट्स से भरी पड़ी है जिसमें हर कोई जानना चाहता है कि किम कहां हैं और वो किसी तरह से वापस आ जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें