फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डर के साथ जी रहे हैं शाहरुख खान, इंटरव्यू में कहा था- 'लगता है कोई मेरे हाथ काट डालेगा'

Thu, 12 Dec 2019 06:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान के फैंस एक लंबे अरसे उनकी नई फिल्म का इतंजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर तो शाहरुख ने अभी कोई भी एलान नहीं किया है लेकिन बावजूद इसके शाहरुख किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताते हैं शाहरुख खान का सबसे बड़ा डर क्या है और इसकी वजह क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अगस्त 2018 में शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के साथ शो यारों की बारात का हिस्सा बने थे। इस शो के होस्ट साजिद खान और  रितेश देशमुख थे। शो में शाहरुख और अनुष्का ने जमकर मस्ती की और इस दौरान ही शाहरुख खान ने अपना सबसे बड़ा डर बताया।
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'उनका सबसे बड़ा डर है कि कोई उनके हाथ काट डालेगा।' शाहरुख से ये बात सुनकर किसी को भी उनकी बात पर यकीन नहीं होता है। न सिर्फ अनुष्का बल्कि रितेश और साजिद भी ये बात सुनकर हैरान रह जाते हैं। सभी को हैरान देख शाहरुख कहते हैं कि, 'मैं सच कह रहा हूं कि मेरा सबसे बड़ा डर यही है।' 

4 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख आगे कहते हैं कि, 'बड़ी अजीबोगरीब बात है कि हाथ फैलाना मेरा आइकॉनिक पोज है लेकिन मुझे बड़ा अजीब लगता है। यहां तक कि जब दर्जी वगैरह भी कपड़ों की नाप के लिए हाथ उठाने को कहते हैं तो बड़ा अजीब लगता है। पता नहीं कैसे लेकिन कैमरे के सामने मैं ये कर लेता हूं लेकिन हकीकत में मुझे हाथ फैलाने में बड़ा अजीब लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan, anushka
शो में मस्ती मजाक के दौरान शाहरुख बताते हैं कि उन्हें अनुष्का शर्मा की टाइम पर पहुंचने की आदत भी नहीं पसंद है। इसके साथ ही जब शो में शाहरुख को दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन में से किसी एक को चुनने को कहते हैं तो शाहरुख दिलीप कुमार को चुनते हैं और कहते हैं कि बच्चन साहब भी मेरे इस फैसले से खुश होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें