आइटम सॉन्ग फिल्मों की जान होते हैं। इन गानों के लिरिक्स फैंस की जुबां पर चढ़ जाते हैं तो साथ ही इनमें अभिनेत्री द्वारा हॉटनेस से लेकर कालित अदाओं तक सब कुछ परोसा जाता है जिस वजह से आइटम सॉन्ग रिलीज होते ही छा जाते हैं। आइटम सॉन्ग की वजह से अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी में भी चार चांद लग जाते हैं लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इन गानों की वजह से ही कई अभिनेत्रियां सिर्फ इंडस्ट्री की आइटम गर्ल बनकर रह जाती हैं। आज आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हिट आइटम सॉन्ग किए। लेकिन आज के समय में वह इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।
निगार खान
निगार खान नॉर्वे की मशहूर मॉडल हैं। वह पॉपुलर आइटम सॉन्ग 'चढ़ती जवानी' के रिमिक्स में नजर आई थीं। इस गाने में उन्हें खूब पसंद किया गया। वह आखिरी बार 2015 में फिल्म ‘दो चेहरे’ में दिखी थीं। इसके बाद से ही वह इंडस्ट्री से दूर हैं।