फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#RC15: शूटिंग पूरी होने से पहले ही करोड़ों में बिकी रामचरण की फिल्म, जी स्टूडियोज ने खरीदे थिएट्रिकल राइट्स

Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रामचरण #RC15 - फोटो : insta-rc15.movie
साउथ स्टार राम चरण इस समय निर्देशक राजामौली के साथ अपनी बहुप्रतिक्षीत फिल्म आरआरआर को लेकर सुर्खियों में हैं। 'आरआरआर' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इसे 25 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस धमाकेदार फिल्म के बाद रामचरण अपनी अगली फिल्म के लिए भी तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर रामचरण निर्देशक शंकर के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम  #RC15 है। इस फिल्म को साउथ के जाने-माने निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबरों के मुताबिक रामचरण की फिल्म #RC15 की शूटिंग पूरी होने से पहले ही इसकी करोड़ों रुपये में डील हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
रामचरण #RC15 - फोटो : insta-rc15.movie
जी स्टूडियोज ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स-
खबरों के मुताबिक, एक्टर रामचरण की आगामी फिल्म '#RC15' के थ्रियट्रिकल राइट्स जी स्टूडियोज ने खरीदे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जी स्टूडियोज ने मेकर्स के साथ 350 करोड़ रुपये की डील की है। जी स्टूडियो ने '#RC15' के हिंदी वर्जन के सैटेलाइट, डिजिटल और थिएट्रिकल राइट्स खरीदे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और इसके राइट्स भी जी स्टूडियोज के पास होंगे। हालांकि बाकी भाषाओं के राइट्स लोकल स्टूडियोज के बेचे जा सकते हैं, जिसको लेकर मेकर्स की बात भी चल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रामचरण #RC15 - फोटो : insta-rc15.movie
पॉलीटिकल ड्राम होगी #RC15-
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, निर्देशक शंकर और एक्टर रामचरण की ये फिल्म एक मेगा बजट फिल्म होगी,जो पॉलीटिकल ड्रामा बेस्ड होगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म '#RC15' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रामचरण #RC15 - फोटो : insta-rc15.movie
शूटिंग का पहला शेड्यूल हो चुका है पूरा-
अभिनेता रामचरण ने फिल्म '#RC15' की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया है और जल्दी ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की बाकी शूटिंग 2022 जून महीने में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें