फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: जब शादी के लिए नौशाद को बोलना पड़ा था झूठ, संगीतकार नहीं दर्जी बन रचाया था ब्याह

Sun, 09 Oct 2022 06:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में फिल्मों और कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों के यह किस्से लोगों की जुबां पर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में फिल्मों और कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों के यह किस्से लोगों की जुबां पर रहते हैं। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया और अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़े इन किस्सों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में अमर उजाला ने लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज शुरू की है। इस सीरीज को पढ़कर आप ना सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इसी क्रम में सीरीज की 11वीं कड़ी में पेश है मशहूर संगीतकार नौशाद के जीवन से जुड़ा वह पहलू जब शादी के लिए वह एक टेलर बन गए थे।

विज्ञापन

2 of 5
नौशाद - फोटो : Social media

संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले नौशाद ने जीवन में कई बेहतरीन गाने बनाए। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब बतौर म्यूजिशियन उन्हें अपनी इस पहचान को छिपाना पड़ा था। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के बाद उन्हें खुद को टेलर बताना पड़ा था। नौशाद साहब के जीवन से जुड़ा यह किस्सा जितना मजेदार है उतना ही रोचक भी है। 

Amitabh Bachchan: जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा

विज्ञापन

3 of 5
नौशाद - फोटो : Social media

दरअसल, नौशाद उस समय फिल्मी दुनिया से जुड़े थे, जिस दौर में कलाकारों को समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। नौशाद साहब को भी इस दौर और हालात से गुजरना पड़ा। दरअसल, जब भी उनकी शादी के लिए रिश्ते आते तो लोग फिल्मी जगत से उनके जुड़े होने की वजह से शादी से इनकार कर देते थे। ऐसे में कहीं भी रिश्ता ना जुड़ पाने की वजह से नौशाद के पिता ने लड़की वालों को यह बताना शुरू कर दिया कि वह एक टेलर हैं।

Amitabh Bachchan: इंतहा हो गई इंतजार की, अभी भी अमिताभ बच्चन की राह तक रहा है उनका पैतृक गांव

4 of 5
नौशाद - फोटो : Social media

यही नहीं शादी करने के लिए नौशाद ने भी खुद को टेलर बताते हुए कहते कि वह अचकन और कुर्ता काफी अच्छी तरीके से सिल लेते हैं। एक झूठ की बदौलत नौशाद का रिश्ता तय हो गया। कहा जाता है कि जब नौशाद की शादी हो रही थी तो उस दौरान लाउडस्पीकर पर फिल्म ‘रतन’ से उन्हीं का गाना ‘अखियां मिला के जिया भरमा के चले नहीं जाना’ बज रहा था। तब इस गाने को सुन उनके ससुर ने कहा कि ऐसे गाने ने समाज को बर्बाद कर दिया है, जिसने भी इस गाने को बनाया है उसे जूतों से पीटना चाहिए।


Sunday Special: ‘बैंडिट क्वीन’ में गजराज राव को यूं मिला पहला मौका, संघर्ष के दौरान हिंदी ने चमकाया करियर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौशाद - फोटो : Social media

अपने ससुर के मुंह से यह बात सुन उस समय नौशाद काफी डर गए थे, लेकिन कौन जानता था कि जिस गाने और उसे बनाने वाले को उनके ससुर कोस रहे हैं, उसके पीछे खुद नौशाद का ही दिमाग था। शादी होने के बाद जब सभी को उनकी असलियत पता चली, तब तक नौशाद देश का एक बड़ा और जाना पहचाना नाम बन चुके थे। करियर की बात करें तो नौशाद ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक गाने दिए। उनके बेहतरीन गानों में ‘गाए जा गीत मिलन के’, ‘मन तडपत हरी दर्शन को आज’, ‘जब दिल टूट ही गया’ जैसे गीत शामिल हैं।

Amitabh Bachchan: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें