जब भी हॉरर फिल्मों की बात की जाती है तो वर्ष 1988 में आई फिल्म 'वीराना' का जिक्र जरूर होता है। रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म को आज भी हॉरर फिल्मों में सबसे शानदार माना जाता है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन तुलसी रामसे और श्याम रामसे ने मिलकर किया था। डरावनी कहानी पर आधारित इस फिल्म ने एक्ट्रेस जैस्मीन को रातों-रात स्टार बना दिया था। फिल्म में मुख्य किरदार अदा करने वाली जैस्मीन की खूबसूरती और अभिनय लोगों की चर्चा के विषय बन गए तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर भी कई किस्से खूब मशहूर हुए। इनमें सबसे ज्यादा मशहूर किस्सा यह है कि 'वीराना' सच्ची घटना पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद श्याम रामसे के साथ घटी थी। आइए जानते हैं पूरा किस्सा...