डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर जी
लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान खुराना की हर फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से बड़े पर्दे का जो हाल है, उससे मेकर्स और सितारे सभी परेशान हैं। फिल्म डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से हिंदी में इस फिल्म के अब तक 33,468 टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 76.17 लाख रुपये हो गया है।