अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : Social media
हालांकि, अरविंद के लिए रावण का किरदार निभाना बेहद मुश्किल था, क्योंकि उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। खबरों की मानें तो रावण बनने के लिए अरविंद को लगभग 5 घंटे का समय लगता था। भारी ज्वेलरी और मुकुट की वजह से भी उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। लेकिन इन सभी दिक्कतों के बाद भी उन्होंने बेहद शानदार तरीके से अपना किरदार निभाया, जिसके चलते वह हमेशा के लिए लोगों के बीच मशहूर हो गए। उन्होंने रावण के अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। पर्दे पर राम के दुश्मन बने अरविंद असल में खुद राम और शिव भक्त थे।
शाहरुख को शर्टलेस देख उल्टी कर देती थीं फराह खान, इंटरव्यू में खुद बताई थी वजह