फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukanya Dutta: सुकन्या ने खोले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के काले राज, निर्देशक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 06:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुकन्या दत्ता ने निर्देशक बप्पा पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत एक ऐसी जगह है जहां से आए दिन बॉडी शेमिंग से लेकर कास्टिंग काउच की खबरें सुनने को मिलती हैं। जहां बॉलीवुड के स्टार्स लगातार एक्टिंग इंडस्ट्री के काले राज खोल रहे हैं, वहीं अब बंगाली इंडस्ट्री से भी एक ऐसी ही खबर आ रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस सुकन्या दत्ता ने निर्देशक बप्पा पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
सुकन्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सुकन्या ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए टेली फिल्मों के जाने-माने निर्देशक बप्पा पर सेक्सुअल बातचीत और बोल्ड सीन करने के लिए वर्कशॉप करने का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव के दौरान यौन उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बात की है। उन्होंने फेसबुक पर निर्देशक के साथ अपने मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किए हैं, जिसके साथ ही एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का उल्लेख भी किया है। हालांकि, फिल्म निर्देशक बप्पा ने सुकन्या द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया है।    
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सदमे में आ गई थीं वैशाली ठक्कर, रिया चक्रवर्ती और हत्यारों को लेकर किए थे कई दावे 
विज्ञापन

3 of 4
सुकन्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
‘विजयिनी’, ‘दीप झले जय’ जैसे कई बंगाली सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री सुकन्या ने आरोप लगाया कि बप्पा ने उनके साथ काम करने की पेशकश की। अभिनेत्री ने दावा किया कि, 'उन्होंने मुझे कई बार बाहर मिलने के लिए कहा है। मैं भी अभिनय करना चाहती थी इसलिए एक दिन मैं उनसे उनके स्टूडियो के बाहर मिली। फिर उन्होंने मुझे एक रेस्टोरेंट में बुलाया और बोल्ड सीन को लेकर वर्कशॉप   करने की बात की।' इस वीडियो में बातचीत के दौरान सुकन्या ने साफ कर दिया कि उन्होंने निर्देशक से कह दिया था कि वह किसी भी तरह से किसी के साथ सोने के लिए राजी नहीं है। चाहे उन्हें इसके लिए काम करने का मौका मिले या फिर नहीं मिले। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि जिस तरह से उन्हें प्रस्ताव दिया गया था, उससे वह चौंक गई थीं। 
Kangana Ranaut: कंगना रणौत को किसी जमाने में 'डायन' बुलाते थे लोग, एक्ट्रेस ने याद कर कसा तंज
विज्ञापन

4 of 4
सुकन्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक तरफ सुकन्या ने निर्देशक पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ बप्पा ने सुकन्या के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में बप्पा ने कहा, 'वह सुकन्या को व्यक्तिगत रूप से बिल्कुल भी नहीं जानते हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है। वह मेरा फेसबुक फ्रेंड भी नहीं है। अभी इस क्षेत्र में काम करना शुरू किया है। अगर कोई मुझे बदनाम करते हैं तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी होगी।'
Alia Bhatt: रणबीर के बाद आलिया ने भी बनाया फिल्मों से ब्रेक लेने का प्लान! मैटरनिटी लीव पर जाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें