फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: एक-दो नहीं 23 बार लिखा गया था DDLJ का यह मशहूर गाना, 24वीं कोशिश में फाइनल हुए थे बोल

Sat, 08 Oct 2022 06:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में फिल्मों और फिल्मी सितारों से जुड़ी कई कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों में मौजूद किस्सों का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में फिल्मों और फिल्मी सितारों से जुड़ी कई कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों में मौजूद किस्सों का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। सिने प्रेमी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े इन्हीं किस्से और कहानियों के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए अमर उजाला ने एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ चौंकेंगे बल्कि, हैरान भी रह जाएंगे। इस सीरीज की 10वीं कड़ी में आज बात करेंगे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म डीडीएलजे यानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बारे में-

विज्ञापन

2 of 5
DDLJ - फोटो : Social media

90 के दशक में आई राज और सिमरन की इस प्रेम कहानी को लगभग हर भारतीय ने पसंद किया था। शाहरुख खान और काजोल की शानदार केमिस्ट्री से सजी फिल्म को इंडियन सिनेमा की शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म करीब 25 साल तक सिनेमाघर में लगी रही। इतना ही नहीं कुछ सिनेमाघर में आज भी इसे प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म से जुड़े कई किस्से और कहानियां अक्सर सुनने को मिलते रहते होंगे, लेकिन आज हम आपको इस फिल्म के एक मशहूर गाने से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे।

Amitabh Bachchan: ज्योतिष में गहरा विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम

 

विज्ञापन

3 of 5
DDLJ - फोटो : Social media

इस फिल्म के साथ ही इस के गाने भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए थे। 90 के दशक में बनी इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। फिल्म के इन्हीं गानों में से एक ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ इस फिल्म का पहला गाना था, जिसे पूरी तरह से अभिनेत्री काजोल पर फिल्माया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को बनाने में गीतकार आनंद बक्शी को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, यह गाना 23 बार रिजेक्ट होने के बाद 24वें अटेंप्ट में फाइनल हुआ था।

GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल

4 of 5
DDLJ - फोटो : Social media

दरअसल, गीतकार आनंद बक्शी बार-बार इस गाने के बोल लिखने के बाद इसे आदित्य चोपड़ा को दिखाते थे, लेकिन बोल पसंद ना आने की वजह से उन्होंने हर बार इसे रिजेक्ट कर दिया। आनंद बक्शी ने एक-दो बार नहीं कुल 23 बार इस गाने के बोल लिखे थे। अंत में 24वीं बार जब बक्शी ने गाने में बदलाव कर इसे आदित्य चोपड़ा को दिखाया, तब उन्होंने इसे फाइनल किया और फिर गाने की रिकॉर्डिंग की गई। हालांकि, गाने को तैयार करने में लगी यह मेहनत आखिरकार रंग लाई और यह गाना उस दौर के सुपरहिट गानों में से एक बन गया, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DDLJ - फोटो : Social media

वहीं, फिल्म की बात करें तो यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुए थी। बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। डीडीएलजे को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के अलावा अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, करण जौहर, मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।


Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें