फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: साजिद खान पर फिर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- जिनको मॉलेस्ट किया उनसे माफी तक नहीं मांगी

Sat, 08 Oct 2022 06:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही लोग न सिर्फ मेकर्स बल्कि चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल मीटू अभियान के दौरान निर्देशक साजिद पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। यही वजह है कि बिग बॉस में साजिद की एंट्री लोगों को पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में उर्फी जावेद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और निर्माताओं पर भड़कती नजर आईं थीं। अब एक बार फिर से साजिद खान पर उर्फी का गुस्सा फूटा है।

Paras Kalnawat: एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के प्यार में दीवाने थे पारस कलनावत, बोले- आज भी मैं उनसे...

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। आज एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर साजिद खान को खरी-खोटी सुनाई है। उर्फी ने इंस्टा स्टोरी से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि "अब जबकि साजिद खान को काफी अटेंशन मिल रही है, ऐसे में मैं आप सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि साजिद खान ने किसी भी महिला से माफी नहीं मांगी है, जिनको भी उसने मॉलेस्ट किया है,"।
 

Amitabh Bachchan:बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, दोबारा से रिलीज हो रही हैं शहंशाह की 11 फिल्में

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बोलीं खुद को बचाने की कर रहे पूरी कोशिश
वीडियो में उर्फी जावेद आगे कहती हैं कि साजिद ने देश से भी माफी नहीं मांगी है और दूसरे ओर खुद को साफ-सुथरा दिखाते हुए बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कभी सॉरी नहीं बोला है, क्या ही किया जा सकता है।"

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- तुमने माफी नहीं मांगी, लेकिन खुद के एक्शन का हमेशा बचाव करते रहे, साधारण सी सॉरी से कुछ भी बदल नहीं सकता, लेकिन जो तुमने किया और जिस तरह से खुद को बचा रहे हो, उससे तो बेहतर सॉरी बोल देना ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें