फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये पांच स्टार किड, कुछ को तो पहचानना भी हो जाएगा मुश्किल

Sun, 24 May 2020 02:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री पर हमेशा से भाई- भतीजावाद के आरोप लगते आए हैं। लेकिन जब आप इसके दूसरी तरफ जाकर देखते हैं तो पता चलता है कि जान-पहचान से फिल्मों में काम तो मिल जाता है लेकिन सफलता नहीं मिलती। ऐसे तमाम स्टार किड्स हैं जिनके माता-पिता ने फिल्मों में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बच्चे फ्लॉप साबित हुए। आज आपको ऐसे ही पांच स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनका सिक्का कुछ खास चल नहीं पाया।
विज्ञापन

2 of 6
आर्य बब्बर और राज बब्बर - फोटो : Social Media
आर्य बब्बर
सबसे पहले बात राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की। आर्य का जन्म 24 मई 1981 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद आर्य 'गुरु', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर ने 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media
अध्ययन सुमन 
लिस्ट में दूसरा नाम है शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का। अध्ययन भी फिल्मों में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्ययन, कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे थे। 

4 of 6
महमूद और लकी अली - फोटो : file photo
लकी अली
कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। गायक और संगीतकार लकी अली को अपने पिता महमूद के बराबर सफलता नहीं मिल पाई। कहो न प्यार है फिल्म में लकी का गाना 'ना तुम जानो ना हम' काफी पॉपुलर हुआ। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार कोहली और अरमान कोहली - फोटो : Social Media
अरमान कोहली
निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में मुख्य अभिनेता नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में भी अरमान ने काम किया। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकी भगनानी - फोटो : social media
जैकी भगनानी
फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी भी बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी थी। हालांकि इससे पहले उनका फिल्म रहना है तेरे दिल में एक छोटा सा रोल था। एक्टिंग में फ्लॉप होने के बाद जैकी निर्माता बन गए। वो फिल्म सरबजीत, दिल जंगली, जवानी जानेमन के निर्माता हैं। उनकी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 है। 

बढ़ती उम्र को लेकर सुहाना खान हुईं परेशान, बोलीं- '10 साल में मैं 30 साल की हो जाऊंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें