फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती उम्र को लेकर सुहाना खान हुईं परेशान, बोलीं- '10 साल बाद मैं 30 वर्षीय हो जाऊंगी'

Sun, 24 May 2020 01:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान खूब चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर अपनी नई तस्वीरों और पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभी हाल ही में सुहाना ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया है। लॉकडाउन के बीच सुहाना ने घर में ही रहते हुए अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन जन्मदिन मनाने के बाद सुहाना थोड़ी चिंतित नजर आ रही हैं, वो भी अपनी उम्र को लेकर।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। फिर अपने जन्मदिन पर सुहाना भला कैसे पीछे रहतीं। सुहाना ने हाल ही में अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए ही सुहाना ने अपनी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन सुहाना का कैप्शन उनकी परेशानी बता रहा है। सुहाना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, '10 साल में मैं 30 साल की हो जाऊंगी।'
 

4 of 5
सुहाना खान, अबराम खान - फोटो : Social Media
सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सुहाना की इन तस्वीरों के साथ एक बर्थडे कार्ड की तस्वीर भी है। जो सुहाना को उनके छोटे भाई अबराम ने जन्मदिन पर दिया है। इस कार्ड में लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुहाना ने अपना जन्मदिन खत्म होते-होते भी अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस स्लोमो (स्लो मोशन) वीडियो में सुहाना बॉडीकॉन ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। हवा में लहराते उनके बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। ये वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। सुहाना के फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया।

पढ़ें: मलाइका ने 'बेबो' को बताए गर्मियों में ये किए हैं बदलाव, करीना बोलीं- 'जूस को वाइन से नहीं बदल सकते'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें