बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कई बार ऐसे विषयों पर भी कहानी बनाई जाती है जिस पर समाज खुले तौर पर बात करने से भी हिचकिचाता है। हिंदी सिनेमा में सिर्फ नाच गाना या मसालेदार फिल्में ही नहीं बनी हैं,बल्कि कुछ ऐसी फिल्मों का भी निर्माण हुआ है जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। सैमलैंगिकता से लेकर प्यार और दोस्ती के अनोखे रिश्तों पर कई बार बॉलीवुड में बेहतरीन कहानियां बनाई गईं हैं।
वो कहानियां जो छू गईं दर्शकों के दिलों के तार
हालांकि सबसे खास बात होती है फिल्म की कहानी को दर्शकों को बिना किसी उलझन के समझा पाना और ये काम कुछ निर्देशकों ने अपनी फिल्मों में बखूबी दर्शाया है। इन मुद्दे पर इतने प्रभावशाली तरीके से फिल्में बनाई गईं जो अपने वक्त से आगे की कही गईं। वैसे तो इन फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है लेकिन आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में।