फिल्मी सितारे पर्दे पर तो साथ काम करते ही हैं साथ ही पर्दे के पीछे भी वो खूब मस्ती करते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो पार्टियां करने के लिए मशहूर हैं। इनमें करण जौहर, मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान का नाम पहले लिया जाता है। एक तरफ जहां इन सितारों की मस्ती करते हुए तस्वीरें बहुत पसंद की जाती हैं तो वहीं कई बार ऐसे मौके भी आए जब इन्ही पार्टियों में कोई ना कोई विवाद हो गया और ये बात बड़ा मुद्दा बन गई।
जब चर्चा में आ गईं फिल्मी पार्टियां, और खूब मचा बवाल
पिछले कुछ सालों में ऐसी बहुत सी फिल्मी पार्टियां रही हैं जहां सितारों के विवाद के कारण वो चर्चा में आ गईं। किसी पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगा तो वहीं किसी पार्टी में एक सितारे ने दूसरे सितारे को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में जब भी कोई फिल्मी पार्टी होती है और बड़े सितारों का जमघट लगता है तो अक्सर कोई ना कोई विवाद सामने आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मी पार्टियों के बारे में जो विवाद के कारण चर्चा में आ गई थी।