फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaccine In Mumbai: बॉलीवुड में काम करते हैं तो पहुंचिए महबूब स्टूडियो, बांद्रा, कल से लगेगी वैक्सीन

Mon, 31 May 2021 11:10 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रिलायंस वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर आप मुंबई में हैं, फिल्मों, टेलीविजन सीरियल या ओटीटी वेब सीरीज में काम करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मंगलवार 1 जून से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के लिए शहर के मशहूर महबूब स्टूडियो में वैक्सीनेशन कैंप लग रहा है। इस कैंप में कोई भी कलाकार, तकनीशियन या कामगार अपनी प्रोडक्शन कंपनी की मदद से कोरोना की वैक्सीन लगवा सकता है।

शुरू हुई वैक्सीनेशन ड्राइव

मुंबई मनोरंजन जगत में काम करने वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना काफी मुश्किल दिखता रहा है। तमाम कलाकार दिन भर लैपटॉप पर बैठकर कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराने में लगे रहे हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही। शनिवार को ही ‘अमर उजाला’ ने ये खबर ब्रेक की थी कि कोरोना की वैक्सीन अब तमाम अस्पतालों की मदद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की प्रोडक्शन कंपनियों तक पहुंचने लगी है। शनिवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट व तमाम दूसरी कंपनियों के दफ्तरों में इसकी शुरूआत हुई।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अस्पतालों के जरिये वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की एक बड़ी खेप हाल के दिनों में सीधे अस्पतालों को पहुंची है। इन अस्पतालों के जरिए ये वैक्सीन लोगों को पैसे लेकर लगाई जा रही है। तमाम बड़े अस्पतालों ने कॉरपोरेट घरानों और प्रोडक्शन कंपनियों के साथ इस बारे में करार भी कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बताते हैं कि मुंबई में कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा स्टॉक कोकिलाबेन अस्पताल को मिला है। इसी अस्पताल के जरिए शनिवार से मुंबई की तमाम फिल्म निर्माण कंपनियों के दफ्तरों में टीकाकरण की शुरूआत हुई।

4 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहल

अभी तक खास लोगों के बीच ही सीमित रहा ये निजी टीकाकरण अभियान पहली बार 1 जून से सार्वजनिक होने जा रहा है और इसकी कमान संभाली है अभिनेता, निर्देशक फरहान अख्तर और उनके साथी रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ये कैंप मुंबई के चार प्रमुख फिल्म निर्माता संगठनों में से सबसे प्रभावी संगठन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर लगाने का फैसला किया है। गिल्ड ने इस आशय की जानकारी सोमवार को जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महबूब स्टूडियोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महबूब स्टूडियो में लगेगा मेला

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुताबिक इस टीकाकरण अभियान के लिए महबूब स्टूडियो प्रबंधन ने अपने कैंपस का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। बांद्रा पश्चिम में माउंट मेरी रोड के निकट स्थित महबूब स्टूडियो में कोरोना वैक्सीन लगाने की सारी व्यवस्थाएं प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया देखेगा जबकि कोरोना वैक्सीन खरीदने में लगी रकम की व्यवस्था फरहान अख्तर की कंपनी ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें