संगीत और कला का क्षेत्र काफी बढ़ा और व्यापक है। इसे कोई भी सीमा कोई भी मजहब बांध नहीं सकता है। यह बार-बार भारतीय गायकों द्वारा साबित किया गया है, जिन्होंने भारत की हर भाषाओं को अपनाया और अलग-अलग भाषाओं के गाने को अपनी आवाज दी है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन गायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है