फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs Surname: इन सितारों को सरनेम से है परहेज? किसी ने ज्योतिष तो किसी ने अन्य वजह से किया त्याग

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
तब्बू-रणवीर सिंह-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर आम बोलचाल की भाषा में लोग कहते हैं कि नाम में क्या रखा है? मगर, नाम की कहानी इतनी छोटी नहीं है। देखा जाए तो नाम हमारी पहचान को इंगित करता है। सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि लोग उपनाम यानी सरनेम भी शान से लगाते हैं। बॉलीवुड में तो खासतौर से सरनेम लगाने का चलन रहा है। तमाम अभिनेत्रियां शादी के बाद दो-दो उपनाम लगाती नजर आती हैं, जिनमें एक उनके पिता का उपनाम होता है तो दूसरा पति का। मगर, इसी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने नाम के साथ उपनाम जोड़ना जरूरी नहीं समझा। यहां तक कि अधिकांश फैंस को इनके सरनेम की जानकारी तक नहीं है। कौन से हैं वो सितारे आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
तब्बू - फोटो : social media
तब्बू
इस लिस्ट में तब्बू का नाम भी शामिल है। तब्बू बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। तब्बू अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा बातचीत करती नजर नहीं आती हैं। अधिकांश लोग तो उनका सरनेम तक नहीं जानते हैं। इसके पीछे भी एक कहानी है, जो हाल ही में खुद तब्बू ने बताई। तब्बू का कहना है कि उन्हें कभी ये जरूरी नहीं लगा कि उन्हें अपने पिता का सरनेम लगाना चाहिए। वो अपने नाम के साथ हमेशा फातिमा लगाती थीं, वो उनका मिडल नेम है। एक बातचीत के दौरान तब्बू ने कहा कि वह शुरू से ही अपने नाम के आगे हाशमी नहीं लगाती। तब्बू ने कहा, 'मेरे पास उनकी (पिता) की कोई यादें नहीं हैं। मेरी बहन उनसे कई बार मिली है लेकिन मेरा उनसे कभी मिलने का मन नहीं हुआ।  मैं जिस रास्ते पर हूं और जिस तरह मेरी परवरिश हुई है मैं उसमें खुश हूं। मैं अपनी जिंदगी में पूरी तरह से सेटल हूं।'

Balia Ka Superstar:  मेकअपमैन की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश, 13 साल कटरीना के साथ रहे सुभाष की प्रेरक कहानी
विज्ञापन

3 of 8
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा 
अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। मगर रेखा अपना सरनेम नहीं लगाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों को उनका नाम याद रखने में परेशानी ना हो इसलिए रेखा ने अपने नाम को छोटा कर लिया था। इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे कभी सरनेम नहीं लगाया। 

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- खुद बताया प्राइवेट इवेंट...

4 of 8
काजोल - फोटो : insta
काजोल
अभिनेत्री काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है। वहीं, अजय देवगन से शादी के बाद वह काजोल देवगन हो गईं। मगर, वह अपने नाम के आगे न तो मुखर्जी सरनेम लगाती नजर आती हैं और न ही देवगन। काजोल ने कभी भी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया। 
Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ
विज्ञापन

5 of 8
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र
अभिनेता जितेंद्र का सरनेम कपूर है। उनके दोनों बच्चे एकता और तुषार बाकायदा अपना सरनेम लगाते हैं। मगर जितेंद्र अपना सरनेम नहीं लगाते। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योतिष में विश्वास के चलते जितेंद्र ने अपना नाम बदल लिया था। जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। 
Kamal Haasan: मोहन लाल से लेकर महेश बाबू तक, साउथ के सितारों ने कमल हासन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा 
अभिनेता गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। मगर, गोविंदा ने अपने नाम से सरनेम किसी वजह से नहीं हटाया, गोविंदा नाम स्वीट और सिंपल लगता है, इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे से सरनेम हटा दिया।
Alia Bhatt: आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अयान, ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था कपल का प्यार
विज्ञापन

7 of 8
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन एक्टर धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। उनके बच्चे भी देओल सरनेम अपने नाम के आगे लगाते हैं। मगर, धर्मेंद्र को कभी सरनेम यूज करते नहीं देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड में आने के बाद धर्मेंद्र ने अपना सरनेम हटा दिया था।

Filmy Wrap: ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट बदली और ‘जवान’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

8 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
अपने अभिनय और ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। छोटे नाम के चलते उन्होंने सरनेम हटा लिया था। कम ही लोग उनके सरनेम से परिचित हैं। 

Anurag Kashyap: विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे अनुराग कश्यप, शूटिंग मुंबई में इसी महीने से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें