फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लाइफ स्टाइल ऐसी कि राजा महाराजाओं को पीछे छोड़ दें

Wed, 16 Dec 2020 09:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह और अरुणोदय सिंह - फोटो : फाइल
आपने ऐसे तमाम कलाकारों की जिंदगी के बारे में सुना होगा जो बहुत संघर्ष के बाद बॉलीवुड की दहलीज पर पहुंचे। कभी उन्हें भूखे रहकर गुजारा करना पड़ा तो कभी  वे सड़क पर रहने को मजबूर हुए। लेकिन बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए। आज आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो बहुत अमीर परिवारों से आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी के साथ अरुणोदय सिंह - फोटो : instagram
अरुणोदय सिंह
जिस्म 2, मोहन जोदड़ो, ब्लैकमेल और सिंकदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान तो नहीं बना पाए हैं लेकिन अपनी शाही जिंदगी के चलते वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। अरुणोदय के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके पिता अजय सिंह कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी 
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा अदिति, मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।

4 of 6
सैफ अली खान - फोटो : फाइल
सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान  'पटौदी के नवाब' हैं। उनके पिता नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दिकी पटौदी के बाद उन्होंने इस विरासत को संभाला है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ के पास भोपाल में पटौदी खानदान की करीब 5000 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा गुरुग्राम, दिल्ली और मुबंई में भी सैफ की काफी संपत्ति है। हालांकि सैफ अलीशान की जगह एक साधारण जिंदगी जीते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : ट्विटर
रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह तो हमेशा अपनी फिल्मों की वजह से छाए रहते हैं। उनका निराला अंदाज उन्हें दूसरे एक्टर्स से अलग करता है। रणवीर के संघर्ष की कहानियां भी आपने खूब पढ़ी होंगी लेकिन सच तो ये है कि वह एक अमीर खानदार से आते हैं। रणवीर सिंह के पिता जगजित सिंह एक बड़े और जाने-माने रियल स्टेट बिजनेस मैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रितेश देशमुख 
रितेश देशमुख भी इन्हीं बॉलीवुड स्टार्स की तरह एक शाही परिवार में पैदा हुए। उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके भाई एक राजनेता हैं। हालांकि रितेश राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन वह आज भी अपने परिवार के साथ एक शाही घर में रहते हैं। 

उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकांउट हुआ हैक, दर्ज कराई शिकायत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें