फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक कैमरों में कैद हुए बॉलीवुड सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 09 Mar 2021 10:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे सिर्फ फिल्मों में ही नजर नहीं आते बल्कि अक्सर पैपराजी के कैमरों में भी कैद हो जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों को मुंबई के जूहू और बांद्रा स्थित इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सितारों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है। जान्हवी कपूर, निमृत कौर, कार्तिक आर्यन जैसे कई सितारों को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

2 of 10
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को मुंबई के जूहू में स्पॉट किया गया। उनकी दो तस्वीरें सामने आई है। पहली तस्वीर में कृति काले रंग के टैंक टॉप और जींस में नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में कृति डैनिम जैकेट और डैनिम स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 10
वरुण शर्मा, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को जान्हवी कपूर को मुंबई के जूहू में स्पॉट किया गया। डार्क ब्लू रंग की मिडी में जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थींं। इसके अलावा एक और तस्वीर में जान्हवी वरुण शर्मा और राजकुमार राव के साथ भी नजर आईं। इस तस्वीर में राजकुमार राव बेहद खास किस्म के कपड़ों में नजर आए।

4 of 10
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। परिणीति पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थीं, लेकिन फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन को लेकर वो काफी चर्चा में आ गई थी। सफेद कोर्ट पैंट में परिणीति का ये लुक वाकई शानदार है।
विज्ञापन

5 of 10
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सयाजी शिंदे को हाल ही में स्पॉट किया गया। सयाजी ने बॉलीवुड में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने सकारात्मक किरदार के साथ साथ खुंखार खलनायक के किरदार को भी बखूबी निभाया है जो फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

6 of 10
मोनिका डोगरा, रिद्धी डोगरा, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री मोनिक डोगरा और रिद्धी डोगरा को मंगलवार को स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ही अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत नजर आईंं। इसके अलावा टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं। एकता कपूर का ऑफिस लुक काफी शानदार लग रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
दिव्या दत्ता, रिद्धी डोगरा, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में अपना जलवा दिखाने वाली दिव्या दत्ता को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो गुलाबी और सफेद शूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं रिद्धी डोगरा ने भी पैपराजी के आगे काफी पोज दिए। दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका शिबानी दांडेकर की भी खूबसूरत तस्वीर सामने आई।

8 of 10
कार्तिक आर्यन, सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों मे तेजी से सफलता पा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन को मुंबई के जूहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान देखने को मिली। दूसरी तरफ जन्नत गर्ल सोनल चौहान को भी मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

9 of 10
इलियाना डिक्रूज, निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी चकाचौंध से थोड़ा दूर रह रहीं इलियाना डिक्रूज को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान इलियाना ने चेहरे पर मास्क लगाया  हुआ था। वहीं दूसरी तरफ एयरलिफ्ट अभिनेत्री निमरत कौर को भी बांद्रा में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रणौत, अकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रणौत को हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान कंगना काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ अकांक्षा रंजन को भी मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें