फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कुछ दिलचस्प लेकर आने वाली हूं

Tue, 09 Mar 2021 08:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
राजनीति में दमखम दिखाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो 12 साल बाद फिर से फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक वेब शो में भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की है जिसमें रंगीला, प्यार तूने क्या किया, भूत, पिंजर जैसी फिल्में शामिल है। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक खास गाने में नजर आईं थीं। उसके बाद उर्मिला ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और 2019 में राजनीति में कदम रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल ही कांग्रेस से खुद को अलग कर शिवसेना का हाथ थाम लिया था। उर्मिला राजनीति में तो सक्रिय हैं ही लेकिन वो फिल्मी चकाचौंध से खुद को ज्यादा दिनों तक दूर नही रखना चाहती हैं। उर्मिला साल 2020 में ही वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन कोरोना के चलते ये प्लान आगे बढ़ गया।

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, 'पिछले साल अप्रैल में एक वेब सीरीज करने वाली थी जिसकी स्क्रिप्ट भी मुझे पसंद आई थी। हालांकि लॉकडाउन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था'। उर्मिला ने कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि ये प्रोजक्ट शुरू होगा भी या नहीं, लेकिन वो जल्द ही एक फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
उर्मिला ने कहा कि अब वो केवल वही काम करना चाहती हैं जो उन्हें पसंद आए और कुछ अलग हो। उन्होंने कहा कि, 'अगर वेब शो नहीं बनता है तो मैं कुछ और करुंगी। जल्द ही आप मुझे बड़े पर्दे पर देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने फैंस के लिए कुछ दिलचस्प जरूर लेकर आउंगी। मैंने खुद से वादा किया है कि अब मैं जो भी काम हाथ में लूंगी वो केवल मुझे ही नहीं दर्शकों को भी काफी पसंद आएगा'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें