फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबो गरीब: किसी को है साबुन इकट्ठा करने की आदत तो कोई दोनों हाथों से लिखने में है एक्सपर्ट, जानिए सितारों की ये रोचक बातें

Fri, 18 Jun 2021 06:19 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारे की जिंदगी के बारे में प्रशंसक हर चीज जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी आगामी फिल्में हो या फिर उनकी निजी जिंदगी। यहां तक कि जब भी अभिनेता या अभिनेत्री एक साथ कहीं नजर आ जाएं तो फैंस उनकी जोड़ी ही बना देते हैं। फिल्मी सितारों से दर्शक कुछ इस कदर जुड़े हुए हैं कि वो जब उन्हें परदे पर देखते हैं तो वो उससे अपनी जिंदगी जोड़ने लग जाते हैं। कभी-कभी प्रशंसकों की दीवानगी अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ इस कदर होती है कि वो उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं...

बड़े-बड़े सितारों के हैं दिलचस्प राज

शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित कई ऐसे कलाकार हैं जोकि अपने कुछ राज अपने प्रशंसकों से बिलकुल छुपा के रखते हैं। तो चलिए आज अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए आपके पसंदीदा सितारे के उस राज पर से पर्दा उठाएंगे जिसके बारे में शायद आप जानते भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर मां से लेते हैं पॉकेटमनी

रणबीर कपूर भले ही दुनिया के लिए भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन वो आज भी वो अपनी मां नीतू कपूर से अपने महीने की पॉकेट मनी लेना नहीं भूलते। रणबीर कपूर हर हफ्ते नीतू कपूर से पॉकेटमनी के तौर पर 1500 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लाइफस्टाइल से हम सभी परिचित हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड का बादशाह होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। किंग खान दुनिया के तीसरे ऐसे अभिनेता हैं, जो सबसे अमीर माने जाते हैं। उनकी कमाई 600 मिलियन से अधिक है।

4 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दुनिया में सबसे अधिक फीस लेने वाली टॉप 10 अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के दुनिया में कई दीवाने हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी दीपिका ने अपनी अदायगी का जादू चलाया है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दीपिका दुनिया में अपनी फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली टॉप 10 अभिनेत्रियों में शुमार हैं। फोर्ब्स के अनुसार, दीपिका भारत की ऐसी एकमात्र अभिनेत्री हैं जो 10 मिलियन डॉलर की कमाई करके इस लिस्ट में शामिल हुईं हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
बिग बी में दोनों हाथों से लिखने की है कला

अकसर हम लिखने के लिए दोनों हाथों में से किसी एक हाथ का ही इस्तेमाल कर पाते हैं। शायद प्रशंसकों को ये जरूर पता है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लेफ्टी हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि बिग बी में अपने दोनों हाथों से लिखने की कला है। वो अपने दोनों ही हाथों से बड़ी खूबसूरती के साथ कुछ भी लिख सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
करीना कपूर - फोटो : Instagram
करीना ने हीरोइन फिल्म में 130 से अधिक पोशाकें बदलीं

करीना कपूर खान जो भी करती हैं, वो खुद ही एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे तो उनकी जिंदगी एक खुली किताब है, लेकिन आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी फिल्म हीरोइन के लिए दुनिया की सबसे महंगी अलमारी का इस्तेमाल किया था। सिर्फ इतना ही नहीं अपनी इसी एक फिल्म में उन्होंने 130 से अधिक पोशाकें बदली थीं।
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान - फोटो : Instagram
स्वतंत्रता सेनानी अबुल कलाम आजाद के परपोते हैं आमिर खान

आमिर खान ने कई देशभक्ति की फिल्में की हैं। उनकी फिल्मों को काफी सराहा गया है। लेकिन शायद ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वो एक स्वतंत्रा सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आमिर खान मशहूर स्वतंत्रता सेनानी और इस्लामी दार्शनिक, अबुल कलाम आजाद के पड़पोते हैं। उनके पैतृक परिवार के भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन से अच्छे संबंध हैं।

8 of 11
कल्कि केकलां - फोटो : Instagram
एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनयर की पड़पोती हैं कल्कि केकलां

हम जब भी एफिल टॉवर या फिर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को देखते हैं तो हमारी आंखें चमक उठती हैं। लेकिन इनको बनाने के पीछे कितनी मेहनत है शायद इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लेने वाली कल्कि एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को बनाने में अपना योगदान देने वाले चीफ इंजीनयर मौरिस केकलां की पड़पोती हैं।

9 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
सोनम कपूर के भाई हैं रणवीर सिंह

सोनम कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही फिल्म जगत के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन ये बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इनका निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे से बहुत मजबूत कनेक्शन है। दरअसल अनिल कपूर और रणवीर सिंह की मां मुंहबोले भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से रणवीर सिंह सोनम कपूर के भाई हुए। रणवीर का असली नाम 'रणवीर सिंह भवनानी है।'

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
बिना ओम लिखे कुछ नहीं लिखते अक्षय कुमार

अक्षय कुमार फिटनेस किंग हैं ये तो हम सब जानते हैं। वो दूसरों को हमेशा फिट रहने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिटनेस के साथ-साथ अक्षय कुमार बहुत धार्मिक भी हैं। वो किसी भी पेपर में तब तक कुछ नहीं लिखते जब तक वो उस पर ओम न लिख लें।
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान - फोटो : Instagram
साबुन इक्कठा करते हैं सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनके पास जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान को साबुन इक्कठा करने का अजीब सा ऑब्सेशन है। यहां तक कि उनका बाथरूम भी हर्बल साबुनों से सजा हुआ है।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें