फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Purchase Luxury Car: 2025 में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने खरीदी शानदार कारें, जानिए कीमत और डिटेल्स

Sun, 04 May 2025 04:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Puchase Luxury Cars: 2025 में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी लग्जरी लाइफ को और भी ज्यादा लग्जरी बनाया, नई महंगी कार खरीदकर। इन सितारों ने नई लग्जरी कारें खरीदकर सुर्खियां को बटोरी और साथ ही फैंस की प्रशंसा भी मिली। आइए, जानते हैं कि शहनाज गिल, नुसरत भरुचा, कुब्रा सैत, माधुरी दीक्षित और उर्वशी रौतेला ने कौन सी कारें खरीदीं और उनकी भारत में क्या कीमत है।
विज्ञापन
1 of 6
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने खरीदीं शानदार कारें - फोटो : इंस्टाग्राम
ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी यूनीक स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। शहनाज गिल और उर्वशी रौतेला ने अपनी कारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीता, जबकि नुसरत, कुब्रा और माधुरी की कारों को सोशल मीडिया पर देखा गया। इन सितारों की कार की पसंद बताती है कि वे कैसे जीते हैं लग्जरी और शानदार लाइफ।
 
विज्ञापन

2 of 6
शहनाज गिल ने खरीदी मर्सिडीज GLS - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
शहनाज गिल 
शहनाज गिल, जिन्हें बिग बॉस 13 से खूब लोकप्रियता मिली। शहनाज ने अक्षय तृतीया के मौके पर मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कार खरीदी। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर कार के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने इसे "मेरी मेहनत के चार पहिए" कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में मर्सिडीज-बेंज जीएलएस की कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये से 2.96 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जो मॉडल और वैरिएंट पर निर्भर करती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नुसरत भरुचा - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत भरुचा
नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी 2' हाल ही में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पांस मिला। लेकिन अपनी सफलता को कैसे सेलिब्रेट करना चाहिए, यह कोई नुसरत से सीखे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत भरूचा ने एक रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी खरीदी है। रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये है। टॉप मॉडल की कीमत 2.95 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। 

यह भी पढ़ें: Robinhood OTT Release: रॉबिनहुड की ओटीटी रिलीज हुई तय, जानिए कहां-कब देख सकेंगे नितिन-श्रीलीला की फिल्म
 

4 of 6
कुब्रा सैत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kubbrasait
कुब्रा सैत
वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' और 'फाउंडेशन' से प्रसिद्ध हुईं कुब्रा सैत ने भी इस साल एक नई कार अपने गैराज में शामिल की। उन्होंने महिंद्रा एक्सईवी 9ई खरीदी है, जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कथित तौर पर महिंद्रा एक्सईवी 9ई की भारत में कीमत लगभग 21.90 लाख से शुरू होकर 30.50 लाख तक जाती है, जो वेरिएंट के अनुसार होती है। 

यह भी पढ़ें: Vishwambhara: तृषा के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, विश्वम्भरा के निर्माताओं ने रोल के नाम से उठाया पर्दा
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने भी 2025 में एक नई कार खरीदकर अपने प्रशंसकों को उत्साहित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने फेरारी 296 जीटीएस सुपरकार खरीदी है। फेरारी 296 जीटीएस (Ferrari 296 GTS) की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 6.24 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Gigi Hadid: गिगी हदीद ने ब्रैडली कूपर के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर, शेयर की लिप-लॉक करते हुए तस्वीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी रौतेला 
उर्वशी रौतेला ने 2025 में एक शानदार रोल्स-रॉयस कलिनन खरीदकर सबको चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह भारत की पहली अभिनेत्री बन गईं, जिनके पास यह लग्जरी कार है। इस कार के मालिकों में पहले मुकेश अंबानी और शाहरुख खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उर्वशी ने इस कार को अपनी मेहनत और सफलता का प्रतीक बताया। रोल्स-रॉयस कलिनन की भारत में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Thug life: 'ठग लाइफ' से सामने आया तृषा कृष्णन का लुक, एक्ट्रेस के 42वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें