बॉलीवुड में जहां पर्दे पर रिश्तों की कही और अनकही कहानियां उकेरी जाती हैं, वहीं स्टार्स की असल जिंदगी में भी रिश्तों में भी उतार चढ़ाव आते रहते हैं। सिनेमा के काफी ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय से साथ हैं, वहीं कुछ की शादियां नहीं टिक पाईं। हालांकि इन एक्ट्रेसेस ने अपनी जिंदगी से समझौता नहीं किया और आगे बढ़ने का फैसला लिया। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो तलाक के बाद अपने बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने लगीं।