महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में हर दिन नए प्रतिभागी आते हैं, जिनसे बिग बी कई मजेदार बातें करते हैं और ढेर सारे सवाल पूछते हैं। शो में बिग बी को अपने सामने देखकर प्रतिभागियों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। कुछ तो सदी के महानायक तो देखकर घबरा जाते हैं, तो कुछ की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। उत्सुकता में प्रतिभागी कई बार उल्टे-पुल्टे काम करते नजर आते हैं! ऐसा ही हाल केबीसी 14 में आईं एक महिला प्रतिभागी के साथ हुआ। महिला ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद बिग बी भी हैरान रह गए। बता दें कि महिला प्रतिभागी हॉट सीट पर बैठने के बजाय सीधे अमिताभ बच्चन की सीट पर ही जा बैठीं।