फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, फिर इंडस्ट्री से रातों-रात हो गईं गुमनाम

Sun, 08 Jan 2023 10:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का दिल सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन के अलावा क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों पर भी आया है। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। एक तरफ जहां खिलाड़ियों के साथ अभिनेत्रियों के अफेयर्स की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेटर्स के साथ शादी रचा चुकी हैं। अक्सर वह कपल सुर्खियां भी बटोरता है। शादी के बाद कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में काम जारी रखा, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ऐसे में चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक का आता है। नताशा एक सर्बियाई मॉडल, अदाकारा और डांसर हैं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने शादी के बाद से अपने बॉलीवुड करियर से मुंह मोड़ लिया था। जब पूरे देश में कोरोनकाल के दौरान लॉकडाउन लगाया गया था, तब हार्दिक पंड्या और नताशा ने सादगी से शादी की थी। नताशा ने 2014 में फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने 'अइयो जी' गाने पर डांस किया था। उसी साल वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रहीं। वैसे तो नताशा ने कई गानों पर डांस किया, लेकिन 2017 में 'ओह मेरी महबूबा' गाने में उन्होंने खूब धूम मचाया था। इसके बाद 2019 में 'झलक दिखला जा रीलोडेड' सॉन्ग में आखिरी बार नजर आईं। 2020 की शुरुआत में ही हार्दिक और नताशा की सगाई हुई और फिर शादी। इसके बाद से ही नताशा स्टेनकोविक किसी फिल्म या गाने में नजर नहीं आई हैं।

Diljit Dosanjh: तुनिशा का दिलजीत दोसांझ के साथ पुराना वीडियो वायरल, एक्ट्रेस से लाइव पर बात करते दिखे सिंगर
विज्ञापन

3 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे - फोटो : Social media
जहीर खान और सागरिका घाटगे
इस लिस्ट में अगला नंबर क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे का है। बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी रचाई। सागरिका ने शाहरुख खान स्टारर ‘चक दे इंडिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मी करियर को न कहते हुए उन्होंने 2017 में जहीर खान से शादी कर ली। उसी साल ही सागरिका की आखिरी फिल्म ‘इरादा’ आई थी। इसके बाद सागरिका बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं।

Bigg Boss 16: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो

4 of 6
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह और गीता बसरा
क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। गीता बसरा ने 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। आठ साल तक गीता और हरभजन ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने 2015 में शादी रचा ली। हालांकि, गीता ने शादी के बाद 2015 में फिल्म ‘सेकेंड हेंड हस्बेंड’ और 2016 में फिल्म ‘लॉक’ में काम किया, लेकिन फिल्म 'लॉक' गीता की आखिरी फिल्म रही। इसके बाद से ही उन्होंने अभिनय की चकाचौंध दुनिया से दूरी बना ली।

Urfi Javed: उर्फी की बॉडी को ये क्या हुआ? वीडियो शेयर कर बताई पूरे कपड़े न पहनने की वजह
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह और हेजल कीच
इस लिस्ट में क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच का नाम भी शामिल है। हेचल कीच आज भले ही क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी के रूप में पहचानी जाती हैं, लेकिन एक समय में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। हेचल कीच एक मॉडल भी रह चुकी हैं। हेचल ने साल 2011 में आई सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उस फिल्म के बाद हेचल कीच ने लगभग 5 फिल्मों में काम किया। इसके बाद हेजल ने क्रिकेटर युवराज सिंह से साल 2016 में शादी रचा ली। उसी साल ही हेचल कीच आखिरी बार फिल्म 'बांके की क्रेजी बारात' में आइटम नंबर में नजर आईं। शादी के बाद हेचल कीच ने भी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी
क्रिकेटर मोहम्मद अजरूद्दीन और अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ रचाई। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर बाद में शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद साल 1996 में संगीता ने फिल्म 'निर्भय' में आखिरी बार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था। शादी के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मी दुनिया में दूर हो गईं । फिल्म 'निर्भय' के बाद संगीता ने कोई फिल्में नहीं की। हालांकि, अजहरुद्दीन और संगीता की शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। दोनों ने साल 2010 में अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

Wednesday: 'वेडनेसडे' वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान, नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें