दिवंगत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के केस में आरोपों का सिलसिला अभी तक जारी है। दिन प्रतिदिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं। पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में शीजान के परिवार ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्ट्रेस का गला दबाने की कोशिश की थी। लेकिन अब मां वीनिता शर्मा ने शीजान खान के परिवार द्वारा लगाए सभी आरोपों का पलट कर जवाब दिया है।