फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब करीना के पाउट की वजह से ट्रोल हुई थीं करिश्मा, जानिए पूरा मामला

Fri, 20 Nov 2020 10:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना और करिश्मा कपूर - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, एक तरफ जहां उनकी तस्वीरें और वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते हैं तो वहीं कई बार सितारों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है। इस बीच करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा बता रही हैं कि उन्हें करीना की वजह से एक बार ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा करीना - फोटो : self
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का यह पुराना वीडियो 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' शो के दौरान का है। इस वीडियो में करीना अपनी बहन करिश्मा से सवाल करती हैं, 'हर कोई सोशल मीडिया पर ट्रोल होता है, यहां तक कि मैं भी, लेकिन आप किसलिए ट्रोल हुई थीं।'
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram
इस सवाल के जवाब में करिश्मा कपूर कहती हैं, 'यह बहुत मजेदार है, ऐसा था कि लोगों ने कहा कि अपनी बहन से कहो कि ज्यादा पाउट न बनाया करें।' करिश्मा की बात सुनकर हैरान करीना हंसने लगती हैं और फिर तपाक से कहती हैं, 'मेरा पाउट, जैसे कि #Pout...'
 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram
वहीं वीडियो में करिश्मा आगे कहती हैं, 'लेकिन कई फैंस ने मुझसे यह भी कहा था कि उन्हें करीना कपूर का पाउट पसंद है।' याद दिला दें कि अपने वक्त की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं करिश्मा कपूर अब सिनेमाई पर्दे से जरा दूर रहती हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले करिश्मा ने  डिजिटल की दुनिया से अपना कमबैक भी किया था, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
गौरतलब है कि प्रेग्नेंट करीना कपूर खान इस वक्त आराम फरमा रही हैं, अगस्त में ही अभिनेत्री ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की थी। वहीं बात करीना की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है।

पढ़ें: गुलाबी सूट में अनुष्का शर्मा की तस्वीर हुई वायरल, पिता के लिए लिखा ये खास कैप्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें