फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी सूट में अनुष्का शर्मा की तस्वीर हुई वायरल, पिता के लिए लिखा ये खास कैप्शन

Fri, 20 Nov 2020 09:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनु्ष्का अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और जिंदगी के जुड़े पहलू सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वहीं तस्वीर के साथ ही साथ इसके कैप्शन की भी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
दरअसल अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्ज्वॉय कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने गुलाबी सूट में एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसको अभिनेत्री के पिता ने क्लिक किया है। इसके साथ ही अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में बताया कि उनके पापा चाहते थे कि वह उन्हें इस फोटो से क्रॉप कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जब आपके पापा ने परफेक्ट टी टाइम कैंडिड फोटो कैप्चर की हो और आपसे उन्हें फ्रेम से क्रॉप करने के लिए कहा हो लेकिन आपने नहीं किया हो क्योंकि आप एक बेटी हो।' अनुष्का की तस्वीर में उनके पिता की परछाई साफ नजर आ रही है, और वो फोटो खींचते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का के इस पोस्ट की फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस और सितारे न सिर्फ तस्वीर बल्कि उसके कैप्शन की भी सराहना कर रहे हैं। ऐसे ही तारीफ करते हुए कियारा आडवाणी लिखती हैं- खूबसूरत। वहीं फैंस भी कैप्शन और अनुष्का की तारीफ कमेंट सेक्शन में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं अनुष्का आखिरी बार भी शाहरुख खान के साथ ही 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। उसके बाद से बतौर अभिनेत्री किसी भी फिल्म में अनुष्का नहीं नजर आई हैं। हालांकि बतौर निर्माता अनुष्का का काम तेजी से जारी है।

पढ़ें: टीवी के इस हीरो ने किया भूत प्रेतों के अनुभव का दावा, इसलिए की शैतान के अस्तित्व को मानने की पुरजोर वकालत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें